आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

 आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया


जसूर : राकेश शर्मा /

कक्षा पहली से दसवीं तक के बच्चों में भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर राखी - मेकिंग कंपीटिशन करवाया गया । जिसमें स्कूल के करीव 250 बच्चों ने भाग लिया । 


यह प्रतियोगिता कक्षावार प्रतियोगिता थी । जिसमें खुले तौर पर कोई भी बच्चा अपनी कक्षा से इसमें प्रतिभागी बन सकता था ।


सभी बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और बहुत ही सुंदर राखियां अपने हाथों से बनाई ।


विशेषतः लड़कियों के इस कंपीटिशन में लड़कों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया और बहुत ही अच्छी व सुंदर राखियाँ बनाई । 


इसी प्रतियोगिता के फाइनल दौर में अपनी-अपनी कक्षा में जिन बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया , उनमें कक्षा पहली- ए से नक्ष, विहान, दिव्यांशी, रियांशी, पहली- बी से वेदिका , दूसरी से शिवांश , ब्रज वाला , प्रेणिका, समायरा , दिव्यांश, रुद्रांश , तीसरी से कार्तिक, अवनी , चौथी से सुहानी, अवनी , नैनिका , पांचवी से केतना , प्रियांशी, अनवी, काव्या , अंशिका , छठी से यानवी, अनन्या, काव्या, अहाना , अंशिका , सातवीं से दिशिता, जानवी, अराधना, अवनी, आठवीं से रिधिमा , श्रुति , नीतिका , काव्य, निखिल , नवमी से अवनी, अनुष्का, सेजल, कविश, समक्ष, कार्तिक और दसवीं कक्षा से भूमिका व माहिर ने क्रमश: प्रथम स्थान पर रहे ।


आज की दूसरी सबसे बढ़िया प्रतियोगिता किंडरगार्टन सेक्शन में फ़ैंसी- ड्रेस प्रतियोगिता रही । जिसमें कक्षा नर्सरी से यू. के. जी. तक के बच्चों ने अलग और सुंदर पोशाकों में मॉडलिंग और डांस के माध्यम से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया ।


जिसमें कक्षा नर्सरी- ए से अनन्या , सनाया, राध्या, राजवीर, आयुष, कृष, नर्सरी- बी से दिव्यांशी, प्रियांशी, भाविका, अनुश, रुद्रांश, आरुष, एल. के. जी. - ए से दीपांशी, दिव्यांशी, आनवी, आकर्षित, अथर्व, कियांश, एल. के. जी. -बी से विवांश, आयुष , दुर्भांषसिंन, रुदवी, हेतांशी, हरलीन, यू. के. जी. - ए से दिव्यांशी, ईशानी, दिव्यांशी , ऋषभ व यू. के. जी. - बी से अशिवा, मेहर , अनाया और विवांश ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।


स्कूल प्रधानाध्यापक सुशवीन पठानिया व निर्मल ठाकुर ने सभी बच्चों को भाई-बहन के इस पावन -पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इस पवित्र रिश्ते को किस तरह से बनाना और मनाना है को विशेष रूप से बताया व रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी बच्चों और इलाका वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।  


इस प्रतियोगिता को आयोजित व सफल करने के लिए स्कूल के अध्यापकों कीर्ति ,रजनी , निकिता , ललिता , सुमन, अनुपम , अदिति , सुचेता, मंजु, गुलशन , दीपिका , आँचल , वंदना , सरला , मधु, रीना, लीना मोहित व राजेश का विशेष योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम