जल्द होगा "बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति" पुस्तक का विमोचन
जल्द होगा "बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति" पुस्तक का विमोचन
लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) -: राजस्थान के बलाई समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सामाजिक योगदान को समर्पित महत्वपूर्ण पुस्तक "बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति" का विमोचन समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस पुस्तक के लेखक एच.आर.मलिण्डा हैं। मलिण्डा मूल रूप से सीकर जिले के रुल्याना माली गांव के निवासी हैं और वर्तमान में भारत सरकार के राजस्व विभाग में राजपत्रित अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। वे सामाजिक न्याय, इतिहास-अन्वेषण और वंचित समुदायों की अस्मिता के प्रति समर्पित लेखक हैं।
बुद्धम् पब्लिशर्स, जयपुर द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक बलाई समाज की उत्पत्ति एवं विकास, भौगोलिक विस्तार, सामाजिक संरचना, धार्मिक व्यवस्था, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति, संत-महापुरुषों एवं समाज सुधारकों के योगदान तथा समाज सुधार आंदोलन एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रामाणिक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। लेखक की यह कृति बलाई समाज के इतिहास, सामाजिक संरचना और संघर्षों का एक शोधपरक अध्ययन हैं। इसका उद्देश्य आत्मसम्मान, सामाजिक पहचान और उपेक्षित इतिहास को सामने लाना है। लेखक ने इस पुस्तक को अपने दादी-दादा स्व.मोहरी देवी एवं स्व.बालूराम मलिण्डा को समर्पित किया हैं। विमाेचन कार्यक्रम में साहित्यकार, इतिहासकार, शिक्षाविद् एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें