आग लगी तो घबराएं नहीं, ऐसे करें बचाव..क्रैक एकेडमी सदवां में फायर विभाग की मॉक ड्रिल.....

 आग लगी तो घबराएं नहीं, ऐसे करें बचाव..क्रैक एकेडमी सदवां में फायर विभाग की मॉक ड्रिल.....


राकेश शर्मा जसूर 


आज क्रैक एकेडमी सेंटर सदवां नूरपुर में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान  कंपनी कमांडर होमगार्ड व फायर- दिलेर सिंह पठानिया ओर अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी।

मॉक ड्रिल के दौरान बच्चों को आग बुझाने, गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या कदम उठाने चाहिए और आपातकाल के समय किस तरह सुरक्षित रहना है, इसके बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

अग्निशमन कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के सही इस्तेमाल का प्रदर्शन भी करके दिखाया। इस दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मॉक ड्रिल में भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में तुरंत एवं सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा। इस मार्क ड्रिल में स्थानीय गणमान्य भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर