नवनिर्वाचित नगर पार्षदों की पहली बैठक आज नूरपुर नगर परिषद में दोपहर 3:00 बजे के बाद होगी
नवनिर्वाचित नगर पार्षदों की पहली बैठक आज नूरपुर नगर परिषद में दोपहर 3:00 बजे के बाद होगी (नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर नवनिर्वाचित नगर पार्षदों की पहली बैठक नूरपुर नगर परिषद के नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन के कमरे में आज दोपहर लगभग 3:00 बजे बाद आरंभ होगी l इस बैठक मे नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा जो नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी भी है उनकी अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया जाएगाl नूरपुर नगर परिषद में 9वार्ड हैं जिसमें 6 नगर पार्षद कांग्रेस समर्थित और तीन नगर परिषद भाजपा समर्थित है महिलाओं की संख्या इस नगर परिषद में सबसे अधिक है l अधिकांश युवा चेहरे युवा चेहरे इस बैठक में नगर परिषद को विकसित करने के लिए अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को इस बैठक में रख सकते हैंl सबसे बड़ा मुद्दा प्रदेश स्तर पर होने वाली जन्माष्टमी मेले का भी चर्चा का विषय वैठक मे हो सकता है l दूसरा मुद्दा आईटीआई स्कूल क्षेत्र के पास बरसात के दिनों में फोर लाइन निर्माण कंपनी द्वारा नाले में डाली गई मिट्टी क्षेत्र में लोगों की समस्या प्रमुख बनी हुई है उसकी भी चर्चा हो सकती है l शहर का में मुड़ द प्रत्येक वार्ड में आवारा पशुओ की बढ़ती संख्या और सफाई व्यवस्था व आवारा कुत्तों को लेकर के भी हो सकता है l बैठक से पहले प्रशासनिक अधिकारी नवनिर्वाचित नगर पार्षदों को कानून के मुताबिक कुछ टिप्स भी देंगे बरसात के दिनों में हुए नुकसान का जायजा भी इस बैठक में चर्चित होगा l देखते हैं कि शहर वासी के लिए निर्वाचित नगर पार्षद सरकार से किस प्रकार की सुविधा प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव पारित करेंगे यह चर्चा का विषय हैl यह जानकारी सरकारी सूत्रों के मुताबिक दी गई है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें