सूद सभा पालमपुर ने चौथी बार किया पौधारोपण, हरियाली का संदेश लेकर आगे बढ़ा अभियान

 सूद सभा पालमपुर ने चौथी बार किया पौधारोपण, हरियाली का संदेश लेकर आगे बढ़ा अभियान



पालमपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सूद सभा पालमपुर ने अपने हरित अभियान के तहत चौथी बार पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पालमपुर में किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार एवं सजावटी पौधे लगाए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु जामवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।


लगातार हो रही झमाझम बारिश भी सूद सभा के सदस्यों का उत्साह कम नहीं कर सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर सूद सभा के वरिष्ठ संरक्षक अजीत बाघला तथा ओंकार सूद ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने बताया कि सूद सभा इस वर्षा ऋतु में इससे पहले भी तीन बार पौधारोपण अभियान चला चुकी है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु जामवाल ने सूद सभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय परिसर में लगाए गए सभी पौधों की उचित देखभाल एवं संरक्षण विद्यालय परिवार द्वारा किया जाएगा।


यह पौधारोपण कार्यक्रम सूद सभा के मार्गदर्शक भरत सूद (पूर्व उप शिक्षा निदेशक) एवं सुषमा सूद (पूर्व भाषा अध्यापिका) के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर