पालमपुर के दो पशुपालन विभाग के योग्य चिकित्सकों द्वारा शिमला ओर सिरमौर जिला मुखिया का कार्यभार सँभालने पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने दी बधाई :-

 पालमपुर के दो पशुपालन विभाग के योग्य चिकित्सकों द्वारा शिमला ओर सिरमौर जिला मुखिया का कार्यभार सँभालने पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने दी बधाई :- 



 हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा डाक्टरों की पदोन्नति की निकाली गयी सूची में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के दो योग्य चिकित्सकों के नाम पढ़कर अति प्रसन्नता हुई । जिसमें डाक्टर संदीप मिश्रा को जिला शिमला व डाक्टर राजीव वालिया को सिरमौर का उप निदेशक अर्थात जिला का मुखिया तैनात किया गया है।


पूर्व विधायक ने कहा समाज सेवा में समर्पित उनकी इन्साफ संस्था के अथक प्रयासों से जो पालमपुर के कुण्डन में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के अभूतपूर्व सहयोग से 2 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से काऊ सैन्च्यूरी बनी है। इस कार्य को सिरे चढाने में  इन दोनों डाक्टरों की भूमिका काबिले तारीफ़ रही है।


 पूर्व विधायक ने कहा भले ही घटिया राजनैतिक खेल के चलते इस काऊ सैन्च्यूरी के संचालन का हमारी संस्था के साथ एम ओ यू साईन नहीं हुआ । लेकिन वर्तमान में पालमपुर प्रशासन के माध्यम से चल रही इस काऊ सैन्च्यूरी  की दुर्दशा को लेकर अव स्थानीय जनता व किसान इन दोनों डाक्टरों के कुशल व्यवहार व कार्यप्रणाली को याद कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर