प्रदेश का पर्यावरण स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखना सरकार का प्रमुख ध्येय: राजेश धर्माणी

 प्रदेश का पर्यावरण स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखना सरकार का प्रमुख ध्येय: राजेश धर्माणी

बिलासपुर बस स्टैंड से 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री



बिलासपुर, : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बिलासपुर बस स्टैंड से 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला बिलासपुर को प्रथम चरण में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें से पांच बसें बिलासपुर डिपो तथा 10 बसें घुमारवीं उप-डिपो के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण रूटों पर संचालित की जाएंगी।


इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार ने 300 इलेक्ट्रिक बसों को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में शामिल किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम चरण में जिला बिलासपुर को भी 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई गई हैं तथा भविष्य में और बसें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन रूटों पर डीजल बसें संचालित हो रही हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से प्रतिस्थापित किया जाएगा। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को बिलासपुर-बंदला रूट पर भी एक इलेक्ट्रिक बस संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि यह संदेश जाए कि इलेक्ट्रिक बसें पहाड़ी क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक संचालित की जा सकती हैं।


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक तथा ग्रीन हाइड्रोजन आधारित बसों का है। प्रदेश सरकार का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाना है और इस दिशा में इलेक्ट्रिक बसें मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित बसें भी चलाई जाएंगी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिक टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा उनकी टैक्सियों को विभिन्न सरकारी विभागों के साथ संबद्ध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से 50 प्रतिशत तक अनुदान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र बेरोजगार युवा, जिसके पास हेवी ड्राइविंग लाइसेंस है, निजी स्तर पर इलेक्ट्रिक बस खरीदना चाहता है तो उसके लिए भी 50 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी (कैपिटल सब्सिडी) का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकार की ओर से प्रतिमाह 75 हजार रुपये तक का वायबिलिटी गैप फंड (वीजीएफ) भी उपलब्ध कराया जाएगा।


राजेश धर्माणी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कीरतपुर-मनाली तथा शिमला-धर्मशाला मार्गों सहित विभिन्न ग्रीन कॉरिडोर विकसित किए हैं। इन कॉरिडोरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं तथा भविष्य में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों को सड़क सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ परिवहन सेवाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण और सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हों तथा इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।


इससे पूर्व एचआरटीसी प्रबंधन ने तकनीकी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, एचआरटीसी निदेशक संदीप सांख्यान, निर्मला राजपूत, एसडीएम राज कुमार, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी राज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) राहुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राजेश धर्मानी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर