एलआईसी के डिप्टी मैनेजर राजेश नेयार ने बी.कॉम विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता का दिया ज्ञान

 एलआईसी के डिप्टी मैनेजर राजेश नेयार ने बी.कॉम विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता का दिया ज्ञान

( नूरपुर:-विनय महाजन)


नूरपुर। राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज, नूरपुर में वाणिज्य विभाग  और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बी.कॉम विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम  के डिप्टी मैनेजर श्री राजेश नेयार  और विकास अधिकारी श्री नरेंद्र ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता एवं वित्तीय नियोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।अपने व्याख्यान में श्री राजेश नेयार ने विद्यार्थियों को बचत, निवेश, बीमा, वित्तीय नियोजन और जोखिम प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपनी आय का उचित प्रबंधन करना तथा भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से बचत एवं निवेश करना आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन बीमा की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि बीमा व्यक्ति और उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ दीर्घकालीन वित्तीय नियोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निवेश करते समय जोखिम और रिटर्न के साथ-साथ अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखने की सलाह दी।व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय जागरूकता, बीमा, निवेश एवं व्यक्तिगत वित्त से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। कॉलेज के  कार्यकारी प्राचार्य डॉ. दिलजीत सिंह ने इस प्रकार के व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता आज के समय में अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे वे भविष्य में बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनेंगे।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज पएवं वाणिज्य विभाग की ओर से प्रोफेसर किरण वाला ने एलआईसी के डिप्टी मैनेजर श्री राजेश नेयार का व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग और अर्थशास्त्र विभाग से प्रोफेसर सुरजीत सिंह, प्रोफेसर पर्ल बख्शी के एवं 105 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: