एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला नया संबल,
एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला नया संबल,
कमल शर्मा ने ग्राम पंचायत मनेई में बांटे फलदार पौधे
शाहपुर : जनक पटियाल /
मनेई (कांगड़ा), प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश जनजाति प्रकोष्ठ के महामंत्री एवं सस्सा क्षेत्र से संबंधित वरिष्ठ समाजसेवी कमल शर्मा ने ग्राम पंचायत मनेई के सोसायटी में फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी माताओं के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसकी देखभाल भी करें।
कमल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था (एनजीओ) प्रत्येक वर्ष लगभग एक हजार फलदार पौधे लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराती है।
उन्होंने कहा कि फलदार पौधे लगाने का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को पौष्टिक फल, स्वच्छ वातावरण और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देना भी है।
उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में अनेक लोगों को छाया, स्वच्छ हवा और फल प्रदान करेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को जन आंदोलन बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें