हिमाचल प्रदेश सरकार बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है

 सफलता की कहानी-


नाहन - हिमाचल प्रदेश सरकार बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में बागवानी विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत बागवानों को गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे रियायती एवं अनुदान आधारित दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि कृषि के साथ-साथ बागवानी को भी आजीविका का सशक्त माध्यम बनाया जा सके।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान जिला सिरमौर में अब तक कुल 3,675 फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है। बागवानों को वितरित किए गए पौधों में आम, नींबू, अमरूद, अनार, किन्नू, जामुन, कटहल तथा अंजीर सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।
जिला सिरमौर के नाहन विकास खंड में 830 फलदार पौधे अनुदान के आधार पर वितरित किए गए, जबकि पांवटा साहिब में 300, शिलाई में 1,203, राजगढ़ में 400 तथा पच्छाद में 942 पौधे वितरित किए गए हैं।
बागवानी विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों एवं बागवानों को आधुनिक बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो तथा प्रदेश में फल उत्पादन को नई गति मिल सके। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर जिला सिरमौर के बागवान भी बागवानी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ-साथ क्षेत्र में बागवानी का दायरा भी लगातार विस्तृत हो रहा है।
जिला सिरमौर के ग्राम नागोली के काकूराम ने सरकार द्वारा बागवानी विभाग के माध्यम से अनुदान पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाने से किसानों को मिल रहे लाभ के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
इसी प्रकार ग्राम सैन की सेर की सीमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाने से उन्हें बागवानी करने का अच्छा अवसर मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पौधों से भविष्य में फल उत्पादन बढ़ेगा जिससे उनकी अतिरिक्त आय का एक सशक्त स्रोत विकसित होगा।
ग्राम सेन की सेर के सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की इस योजना के तहत कम लागत पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे बागवानी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अच्छी पैदावार और आय में वृद्धि की उम्मीद है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
 ग्राम सैन की सैर के विक्रम ने बताया कि उन्होंने बागवानी विभाग से लगभग 100 फलदार पौधे प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि अनुदान पर गुणवत्तायुक्त पौधे मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ा है। उन्हें विश्वास है कि इससे उनकी बागवानी और अधिक सुदृढ़ होगी, उत्पादन बढ़ेगा तथा आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस जनहितकारी योजना के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार एवं बागवानी विभाग का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।      

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर