जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव निवासी विश्वेश नेगी ईरान में राजदूत नियुक्त

   जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव निवासी विश्वेश नेगी  ईरान में राजदूत नियुक्त


रिकांगपिओ,

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वर्ष 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री विश्वेश नेगी जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व संभाल रहे थे को तेहरान  (ईरान)में  राजदूत नियुक्त किया गया है।  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कानम गांव के मूल निवासी श्री नेगी की यह नियुक्ति प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

अपने कूटनीतिक करियर के दौरान श्री विश्वेश नेगी ने भारत के तेहरान (ईरान), रोम (इटली) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) स्थित भारतीय मिशनों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे पूर्व में तेहरान में द्वितीय सचिव (राजनीतिक), रोम में प्रथम सचिव (राजनीतिक) तथा लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व ग्रहण करने से पूर्व वे वर्ष 2022 से 2025 तक रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के पद पर कार्यरत रहे। विदेश मंत्रालय मुख्यालय में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तथा श्रीलंका प्रभागों में निदेशक, उप सचिव एवं अवर सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

श्री नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां प्राप्त की हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2008 में अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा भी किया है। वे फ़ारसी (पर्शियन) भाषा में भी दक्ष हैं।

श्री विश्वेश नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में पूह तहसील के कानम गांव से है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से प्रदेश विशेषकर किन्नौर के लोगों में हर्ष का माहौल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर