आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी में चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ का दूसरा दिन संपन्न

 आत्म प्रज्ञा आश्रम बागनी में चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ का दूसरा दिन संपन्न


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर के आत्म प्रज्ञा आश्रम, बागनी में आयोजित चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ का आज दूसरा दिन श्रद्धा एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।


आयोजन के अनुसार, इस यजुर्वेद महायज्ञ में कुल 1,975 वैदिक मंत्रों का पाठ किया जाना है। दूसरे दिन लगभग 400 मंत्रों का विधिवत उच्चारण किया गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार, 9 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे दी जाएगी।


महायज्ञ में ब्रह्मा स्वामी वेद प्रकाश तथा वेद पाठ विदुषी नीतू आर्या वैदिक मंत्रों का पाठ कर रहे हैं। स्वामी वेद प्रकाश यज्ञ के दौरान विभिन्न वैदिक मंत्रों की विस्तृत व्याख्या भी कर रहे हैं, जिससे उपस्थित धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं को वैदिक ज्ञान का लाभ मिल रहा है।


महायज्ञ 8 अगस्त (शनिवार) तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा, जबकि 9 अगस्त (रविवार) को कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे आरंभ होगा और पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।


क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आत्म प्रज्ञा आश्रम, बागनी पहुंचकर महायज्ञ में सहभागिता करने और वैदिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर