4 से 5 सितंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
4 से 5 सितंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर आगामी 4 से 5 सिंतबर को नूरपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
एसडीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और महोत्सव की भव्यता को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद को मेला स्थल पर सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और अस्थायी पानी के नल लगाने को कहा गया। बिजली बोर्ड को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को कार्य आवंटित कर दिए गए हैं और तैयारियों की लगातार समीक्षा की जाएगी। आने वाले दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी।उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सुगम पार्किंग के लिए बचत भवन के पास विशेष पार्किंग स्थल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 4 और 5 सिंतबर को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन भी शीघ्र किया जाएगा।
महोत्सव की समुचित निगरानी और समन्वय के लिए तहसीलदार राधिका सैनी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।एसडीएम ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि जन्माष्टमी महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
बैठक में वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, तहसीलदार राधिका सैनी,तहसीलदार प्रोबेशन स्वाति वालिया,बीडीओ अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ उमिंद्र सिंह,एसडीओ नगर परिषद राजेश चौधरी,एसडीओ इलेक्ट्रिसिटी पुनीत कुमार,नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन, उपाध्यक्ष सोनिया सोगा,मंदिर कमेटी अध्यक्ष दविन्द्र शर्मा,चिकित्सा अधिकारी डॉ मौलश्री,खनन अधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें