लाला बद्री प्रसाद–कैलाशवती छात्रवृत्ति योजना के तहत 10 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

 लाला बद्री प्रसाद–कैलाशवती छात्रवृत्ति योजना के तहत 10 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति


पालमपुर शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत लाला बद्री प्रसाद–कैलाशवती छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत इस वर्ष 10 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इनमें 8 छात्राएँ शामिल हैं, जो बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


यह छात्रवृत्ति कांगड़ा और कुल्लू जिलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी जा रही है। चयनित लाभार्थियों में तीन ऐसे परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं, जिनका पालन-पोषण एकल माताओं द्वारा किया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।


इस जनहितकारी पहल की शुरुआत इंजीनियर कुलदीप सूद एवं श्रीमती सुषमा सूद ने अपने स्वर्गीय माता-पिता लाला बद्री प्रसाद एवं श्रीमती कैलाशवती की स्मृति में की है। दोनों प्रत्येक माह इस योजना के लिए नियमित आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे अनेक जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा का सपना साकार हो रहा है।


सूद समाज का मानना है कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। यह छात्रवृत्ति योजना विद्यार्थियों को केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं देगी, बल्कि उन्हें अपने शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित भी करेगी।


सूद समाज ने सभी समाजजनों से इस जनकल्याणकारी अभियान में सहयोग देने तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर