पालमपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 2027 में भाजपा की विजय का लिया संकल्प

पालमपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 2027 में भाजपा की विजय का लिया संकल्प


विजय लक्ष्य को लेकर एकजुट हुआ अनुसूचित जनजाति मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला कार्यालय, पालमपुर में आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 


बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित कपूर ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक भाजपा पालमपुर ग्रामीण मंडल एस.टी मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश कपूर , पालमपुर शहरी मंडल एस.टी मोर्चा के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में गद्दी समुदाय से जुड़े बहुल संख्या में सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी ,कर्मचारी तथा समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक जिला पालमपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया।


बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन हित में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर