विधायक ने सुनिए पंचायत बागनी के गांब बलदून में लोगों की समस्याएं
विधायक ने सुनिए पंचायत बागनी के गांब बलदून में लोगों की समस्याएं
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने आज पंचायत बाघनी के अंतर्गत गाँव बलदून का दौरा कर स्थानीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।दौरे के दौरान गाँववासियों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली एवं पेयजल संबंधी समस्याओं को विधायक महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के उपरांत विधायक रणबीर सिंह निक्का ने गाँव में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोरवेल विद मोटर लगाने तथा बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए थ्री फेज बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने की घोषणा की।विधायक महोदय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिल सके।
इस अवसर पर विधायक निक्का ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनूप राणा पंचायत प्रधान सुरिन्दर पठानिया ब उप प्रधान मनजीत सिंह ब वार्ड सदस्य पूजा देवी व परवीन कुमार सहित गाँव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें