फतेहपुर में बेसहारा बैल ने टक्कर मार एक शख्स को उतारा मौत के घाट
फतेहपुर में बेसहारा बैल ने टक्कर मार एक शख्स को उतारा मौत के घाट
फतेहपुर बलजीत ठाकुर
उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर में शनिवार सुबह एक बेसहारा बैल ने एक शख्स को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया है.
मिली जानकारी अनुसार दीप राज निबासी फतेहपुर अपने घर के बाहर गुजर रहा था कि अचानक बेसहारा बैल ने उसे टक्कर लगा दी जिस कारण बैल के सीगो से उसका पेट फट गया.
जिस तुरंत घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित सिविल हस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पंचायत प्रधान करनेल सिंह ने बताया जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस को सूचित किया गया.
बताया पुलिस ने भी शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
क्षेत्र के लोगो का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बेसहारा बैलो की तादाद बढ़ती ही जा रही है जिस कारण लोगों में दहशत पनप रही है.
उन्होंने अपील की है कि बेसहारा बैलो की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाया जाए.
वहीं क्षेत्र में हुई उक्त दुःखद घटना पर चर्चा चल रही थी कि जिस बैल ने उक्त शख्स को मारा है वह पिछले लम्बे समय से क्षेत्र में घूम रहा है लेकिन आज दिन तक उसने किसी को भी नुक्सान नहीं पहुंचाया.
बताया जा रहा है जिस तरह मृतक दीपराज सड़क किनारे चलता हुआ सीधा अपने रास्ते पर ही नजर रखता था उसी तरह उक्त बैल भी सड़क किनारे चलता हुआ गर्दन नीचे कर पूरी शराफत से गुजरता रहता था.
वहीं आज इतना क्रूर बन गया कि उक्त शख्स की जान ही ले ली.
वहीं पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद को अपील की है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें