नूरपुर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

नूरपुर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

 भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर की मासिक बैठक आयोजित, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यक्रमों की बनाई रणनीति


नूरपुर : विनय महाजन /

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर की जिला मासिक बैठक एवं संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, नूरपुर में जिला अध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठनात्मक जिला नूरपुर के प्रभारी सुरेश चंदेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान, ज्वाली से पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला एवं मंडल स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।


संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को कलश वंदन अभियान, संत संपर्क कार्यक्रम, समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क अभियान, सामाजिक समरसता संवाद तथा अन्य जनजागरण कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।


मुख्य अतिथि सुरेश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, समरसता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को केवल आयोजनों तक सीमित न रखकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने तथा सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा संगठन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश काका ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों से नियमित प्रवास, बूथ स्तर तक संपर्क, संगठनात्मक विस्तार और सेवा गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण पर आधारित है।


बैठक के अंत में संगठन के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर