28 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कैप्टन प्रीतम सिंह का पैतृक गांव में भव्य स्वागत

 28 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कैप्टन प्रीतम सिंह का पैतृक गांव में भव्य स्वागत


बिलासपुर 

भारतीय सेना की 18 पंजाब रेजिमेंट से 28 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए वैटरन कैप्टन प्रीतम सिंह का उनके पैतृक गांव कसे औहर (जिला बिलासपुर) पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैटरन सैनिक, परिजन, रिश्तेदार, क्षेत्रवासी तथा विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिक समारोह में शामिल हुए।


हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि कैप्टन प्रीतम सिंह ने भारतीय सेना में 28 वर्षों तक समर्पित सेवा देकर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सम्मान में आयोजित समारोह में पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वैटरन सैनिकों ने भी भाग लिया।


कैप्टन प्रीतम सिंह का ओपन जीप में फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर उनके पिता सरवन कुमार, माता बतीं देवी, धर्मपत्नी सुनीता देवी, बच्चों तथा अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भांगड़ा प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।


इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने कैप्टन प्रीतम सिंह को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कैप्टन अशोक कुमार, कैप्टन अमी चंद, सुबेदार रणजीत सिंह, सुबेदार मेजर जगजीत सिंह, सुबेदार क्लर्क प्यारे लाल पराशर, सुबेदार सुरजीत सिंह, सुबेदार जोगिंद्र सिंह, सुबेदार सुखजीत सिंह, सुबेदार बलदेव राज, ऑनरेरी कैप्टन धर्मेंद्र सिंह, सुबेदार नानक चंद, कैप्टन जगदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में वैटरन सैनिक उपस्थित रहे। भारतीय जवान किसान पार्टी के अध्यक्ष वैटरन सुबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल एवं उपाध्यक्ष सुबेदार रणजीत सिंह भी समारोह में मौजूद रहे।


अपने संबोधन में वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और समाज को उनके त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।


समारोह का समापन देशभक्ति के नारों और "जय हिंद" के उद्घोष के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर