स्कूल परिसर में उगी घास को लेकर उठे सवाल, एसएमसी प्रधान ने दिया स्पष्टीकरण !

 स्कूल परिसर में उगी घास को लेकर उठे सवाल, एसएमसी प्रधान ने दिया स्पष्टीकरण !


ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के गांव पहाड़ियां तरखान के समाजसेवी विपन कुमार धीमान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ के परिसर में उगी बड़ी-बड़ी घास को लेकर चिंता जताते हुए कई सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में लंबे समय से घास की सफाई नहीं की गई है, जिससे छात्रों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। धीमान ने कहा कि यदि इस घास में छिपे किसी जहरीले जीव-जंतु के काटने से किसी बच्चे को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन की होगी। उन्होंने एसएमसी प्रधान तिलक राज शास्त्री के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अनुसार इस दौरान कोई विशेष विकास कार्य देखने को नहीं मिला।इस संबंध में जब एसएमसी प्रधान तिलक राज शास्त्री से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल भवन के आसपास उगी घास को नष्ट करने के लिए दवाई का स्प्रे करवा दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही घास पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शास्त्री ने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में स्कूल में कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं, जिनकी जानकारी अध्यापकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घास हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यदि पहली बार के स्प्रे से पूरी घास नष्ट नहीं होती है, तो दोबारा स्प्रे करवाया जाएगा, ताकि परिसर को पूरी तरह साफ और सुरक्षित बनाया जा सके।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर