मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व किया, चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ समापन

 मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मिंजर शोभायात्रा का नेतृत्व किया, चंबा के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ समापन



चंबा में आयोजित सप्ताहभर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आज रंगारंग एवं पारंपरिक आयोजन के साथ समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक निकाली गई पारंपरिक शोभायात्रा का नेतृत्व किया। इसके उपरांत उन्होंने परंपरा के अनुसार रावी नदी में ‘मिंजर’ का विसर्जन किया।
मुख्यमंत्री स्थानीय देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों, पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला एवं पुरुषों, पर्यटकों, पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड के दलों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन ने चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
प्राचीन परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने लाल वस्त्र में बंधे नारियल, मौसमी फलों और सिक्के सहित मिंजर को रावी नदी को अर्पित किया तथा प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, अमित भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर