विधायक सुधीर शर्मा के विरुद्ध दर्ज एफ आई आर बन रही सर्वत्र मजाक एवं चर्चा का विषय..... प्रवीन कुमार
विधायक सुधीर शर्मा के विरुद्ध दर्ज एफ आई आर बन रही सर्वत्र मजाक एवं चर्चा का विषय..... प्रवीन कुमार
यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा सुधीर शर्मा एक खानदानी राजनेता हैं । प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्गज एवं धाकड नेता स्वर्गीय पण्डित सन्त राम जी के घर में इन्हें राजनीति विरासत में मिली है। यहाँ तो सरकार द्वारा सुधीर शर्मा के ऊपर अपनाये गये हथकन्डे के एवज में खोदा पहाड़ निकली चूहिया वाली कहावत चरितार्थ होगी ।
पूर्व विधायक ने कहा वाक्य ही अगर मुख्यमंत्री महोदय की भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध नकसेल कसने के प्रति नियत साफ है तो विजलैन्स व आयकर विभाग को फ्री हैण्ड देकर उनका पर्दाफाश करना चाहिए जिनके कारनामो के जनता की अदालत के सामने पुखता सबूत है।
पूर्व विधायक ने कहा यह जरुरी नहीं है कि कोई शिकायत करेगा तभी जाकर एफ आई आर दर्ज होगी ओर उसके बाद विभाग हरकत में आएंगे । ऐसे भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध तो स्वयं ही विभागों को अपनी जिम्मेवारी व जवाबदेही के प्रति सजग रहते हुए गोपनीय ढंग से सबूत जुटा कर जनता की अदालत में नंगा करना चाहिए ।
पूर्व विधायक ने कहा ऐसे भ्रष्टाचारी जो समाज में दनदना रहे हैं , अपनी साफ सुथरी छबि का चेहरा पेश कर रहे हैं उनके कृत्य ,करतूतों व कारनामो का समाज को पता चलना चाहिए कि इतना साम्राज्य व सम्पति इन्होंने कहां से जुटाई है ओर इनके आय के साधन क्या है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें