रिवालसर में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन शिविर आयोजित, खाद्य कारोबारियों को दिए सुरक्षित खाद्य प्रबंधन

 


रिवालसर में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन शिविर आयोजित, खाद्य कारोबारियों को दिए सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के गुर



अजय सूर्या रिवालसर। औद्योगिक उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण महासंघ के तत्वावधान में नगर पंचायत रिवालसर के सभागार में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन हिमाचल एफएसएसएआई ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर एम. एस. ठाकुर तथा ट्रेनर अनिल शर्मा ने किया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा संचालित फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम के तहत रिवालसर के खाद्य कारोबारियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में रेस्तरां, होटल, ढाबा, मिठाई की दुकान, बेकरी, डेयरी, कैटरिंग तथा फूड मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न खाद्य व्यवसायों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता बनाए रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाद्य व्यवसाय से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने कहा कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रत्येक खाद्य कारोबारी की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से खाद्य कारोबारियों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शिविर के अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

अनिल शर्मा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर