नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 10.96 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 10.96 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर से विनय महाजन
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ, पुलिस जिला नूरपुर को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 05. अगस्त 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर गांव चक्क नांगलियां, डाकघर कन्दरोड़ी, तहसील इन्दौरा में तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू के आवासीय मकान पर नियमानुसार तलाशी की गई। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में टेलीविजन के स्पीकर के भीतर छिपाकर रखे गए 10.96 ग्राम चिट्टा/हैरोइन* बरामद किए गए।इस संबंध में थाना डमटाल में अभियोग संख्या 130/2026 दिनांक 05.08.2026 अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी का नाम तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय श्री मदन सिंह, निवासी गांव चक्क नांगलियां, डाकघर कन्दरोड़ी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)।मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ का स्रोत क्या है एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता तो नहीं है।
>.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें