विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि से छात्रों की बढ़ी चिंता, फीस वृद्धि में राहत की मांग : मनजीत डोगरा
विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि से छात्रों की बढ़ी चिंता, फीस वृद्धि में राहत की मांग : मनजीत डोगरा
किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से राज्य के विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि के निर्णय पर गंभीरता से पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर यशवंत सिंह परमार वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, तथा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की फीस में की गई उल्लेखनीय वृद्धि से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा । मनजीत डोगरा ने कहा विद्यार्थियों के विरोध के बाद सरकार ने बड़ी हुई फीस में कुछ कमी अवश्य की है, लेकिन इससे अधिकांश छात्रों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है । उनका कहना है कि प्रदेश के अनेक परिवार सीमित आय पर निर्भर है और उनके लिए अचानक बड़ी हुई फीस का प्रबंध करना अत्यंत कठिन हो गया है । ऐसी स्थिति में कई मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने से वंचित हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रवेश की तैयारी और अपनी आर्थिक योजना पूर्व निर्धारित शुल्क संरचना को ध्यान में रखकर बनाई थी, प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अचानक फीस में भारी वृद्धि से छात्रों और अभिभावकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है । यह स्थिति समान अवसर और सुलभ उच्च शिक्षा की भावना के अनुरूप नहीं कहीं जा सकती। मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि छात्र हितों और प्रदेश की सामाजिक ,आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फीस वृद्धि के निर्णय की व्यापक समीक्षा की जाए तथा यथा संभव पूर्व शुल्क संरचना को बहाल करने या आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष राहत एवं छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है ,आर्थिक करण से कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करना सरकार, समाज और सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है, कि प्रदेश सरकार छात्रों और अभिभावकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लगी।
जारी करता
मनजीत डोगरा
किसान नेता एवं समाजसेवी पंचरुखी हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें