कसारला और छातड़ू में विशेष प्रचार अभियान, सरकारी योजनाओं और नशामुक्त हिमाचल का दिया संदेश

 कसारला और छातड़ू में विशेष प्रचार अभियान, सरकारी योजनाओं और नशामुक्त हिमाचल का दिया संदेश


अजय सूर्या नेरचौक बल्ह (मंडी), 4 अगस्त। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसारला और छातड़ू में विशेष प्रचार अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा "चिट्टा मुक्त हिमाचल-नशामुक्त हिमाचल" अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

इस दौरान जालपा कला मंच बल्ह के कलाकारों मनोज त्यागी, अनिल चंद, रूपेश, वेद राम, लता, सीता और नागेंद्र ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, विधवा एवं एकल महिलाओं के लिए संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि पात्र लाभार्थियों को पीजीडीसीए एवं डीसीए पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट स्टाइपेंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वहीं दिव्यांग लाभार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भत्ते का भी प्रावधान है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कसारला की प्रधान आशा कुमारी, ग्राम पंचायत छातड़ू के प्रधान बलराज चौधरी, पंचायत सचिव तारा देवी, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर