चम्बा - भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बकाणी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है
चम्बा - भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बकाणी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के थार वाहन पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर आ गिरा। यह हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। पहाड़ी से गिरा पत्थर सीधे वाहन के अंदर जा पहुंचा जिससे वाहन में सवार एक श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय माखन सिंह पुत्र शरवन सिंह, निवासी गांव मलियां गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। राहत की बात यह रही कि थार में सवार चार अन्य श्रद्धालु इस हादसे में बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले चालकों और श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें