छोटी-सी पहल बनी बड़ी राहत: 22 वर्षीय दिव्यांग तनुज को मिली नई व्हीलचेयर, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

 छोटी-सी पहल बनी बड़ी राहत: 22 वर्षीय दिव्यांग तनुज को मिली नई व्हीलचेयर, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ



अजय सूर्या नेरचौक ।

संवेदनशील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। ग्राम पंचायत ट्रोह के वार्ड नंबर-3 के 22 वर्षीय दिव्यांग युवक तनुज कुमार, जो बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं, को प्रशासन के त्वरित प्रयासों से नई व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई।

दो दिन पूर्व वार्ड सदस्य श्रीमती शीला देवी ने एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को अवगत कराया था कि तनुज कुमार की पुरानी व्हीलचेयर पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने तत्काल जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से समन्वय स्थापित किया।

माननीय उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगण के मार्गदर्शन एवं त्वरित सहयोग तथा श्री ओ. पी. भाटिया के सराहनीय सहयोग से तनुज कुमार को नई व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से परिवार को कंबल, बेडशीट, तकिए सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रशासन ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि वार्ड सदस्य श्रीमती शीला देवी समय रहते इस आवश्यकता की जानकारी प्रशासन तक नहीं पहुंचातीं, तो यह मदद इतनी शीघ्र संभव नहीं हो पाती।

यह पहल दर्शाती है कि प्रशासन, रेड क्रॉस और समाज के समन्वित प्रयासों से संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर