पुलिस जिला नूरपुर की नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई  के दौरान 2.3 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी मोके पर  गिरफ्तार

 पुलिस जिला नूरपुर की नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई  के दौरान 2.3 ग्राम चिट्टा सहित दो आरोपी मोके पर  गिरफ्तार


(नूरपुर:-विनय महाजन)

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से है कि 

पुलिस चौकी कण्डवाल की टीम द्वारा नागावाड़ी क्षेत्र में पक्का टियाला के पास गश्त एवं चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पैदल आते देखा गया। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क किनारे फेंक दी तथा दोनों वापस मुड़कर जाने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में पुड़िया की तलाशी ली।तलाशी के दौरान पुड़िया से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । आरोपियों की पहचान सुनील सिंह (28 वर्ष) पुत्र अमरीक सिंह व अरविन्द सिंह (38 वर्ष) पुत्र मदन सिंह, दोनों निवासी गांव व डाकघर बाड़ी, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया। मामले की जांच जारी हैl इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 198/2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर