हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण - डॉ. शांडिल

 हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका महत्वपूर्ण - डॉ. शांडिल



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि एक राज्य के रूप में हिमाचल की नीतियों को परिभाषित करने, प्रदेश के विकास को गति देने और राज्य के ईमानदार एवं कर्मठ लोगों के साथ मिलकर विकसित हिमाचल की नींव रखने के लिए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार को सदैव याद रखा जाएगा।
डॉ. शांडित गत दिवस सोलन में सिरमौर कल्याण मंत्र द्वारा आयोजित डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश को विकास की डगर पर आगे बढ़ाकर स्व. डॉ. परमार ने सभी के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की दूरगामी सोच के कारण ही हिमाचल एक हो पाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल में पर्यटन, उद्योग, सड़क, विद्युत परियोजनाओं के विकास की नींव डॉ यशवंत सिंह परमार ने रखी थी।
उन्होंने कहा कि सिरमौर कल्याण मंत्र सोलन स्थित कोठों में निर्माणाधीन भवन को बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने भवन के लिए 05 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
डॉ. शांडिल ने सोलन से चनारग तक बस सेवा आरम्भ करने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विभिन्न विभूतियों को सिरमौर सम्मान तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार सम्मान भी प्रदान किए गए।
डॉ. शांडिल ने तदोपरांत हाटी प्राकृतिक स्टॉल का अवलोकन भी किया।  
इस अवसर पर चुडेश्वर सांस्कृतिक दल व अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, पार्षदगण, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, डॉ. यशवंत सिंह परमार के पौत्र आनन्द परमार, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, ज़िला परिषद सदस्य अमित ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, कुल राकेश पंत, संधीरा, अजय कंवर, मदन हिमाचली, सरदार सिंह, सिरमौर कला मंच सोलन के प्रधान प्रदीप ममगई, महासचिव यशपाल कपूर व अन्य सदस्य, विद्यानन्द सरैक, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर