शिवनगर। राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के रोवर रेंजर क्लब एवं NSS इकाई द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर

 शिवनगर। राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के रोवर रेंजर क्लब एवं NSS इकाई द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं तथा प्रकृति संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. ओंकार चंद ने आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और प्रकृति के साथ उनके गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की प्रकृति संरक्षण की परंपराएं आज के समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।


रोवर रेंजर प्रभारी प्रो. नविता एवं प्रो. लीला धर तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगेश पांडेय ने भी विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।


इस अवसर पर विद्यार्थियों, रोवर रेंजर सदस्यों, NSS स्वयंसेवकों एवं स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर