नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस चौकी कंडवाल और पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2.86 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
एडिशनल एसपी नूरपुर डीसी वर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नागनी माता मंदिर कंडवाल के बाहर एनएच-154 की सर्विस लेन पर चिट्टा लेकर खड़ा है और उसे श्रद्धालुओं को बेचने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल राणा पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव व डाकघर सुनारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस थाना नूरपुर में इस संबंध में अभियोग संख्या 201/2026, दिनांक 08 अगस्त 2026, के तहत धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें