ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन नूरपुर इकाई के चुनाव सम्पन्न

 ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन नूरपुर इकाई के चुनाव सम्पन्न


नूरपुर : विनय महाजन /

ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन की एक वैठक नूरपुर विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य सलाहकार मौलाना मुमताज कासमी ने की जबकि मुख्यातिथि के रूप में ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने शिरकत की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष शेरू धरवालिया इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला कांगड़ा को लेकर अहम फैसले लिए गए। जिसमें जिला को दो जोन नूरपुर व देहरा में बांटने का फैसला लिया गया। इस बैठक में नूरपुर जोन की कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया। इसमें मोहम्मद आलम को जिलाध्यक्ष, मोहम्मद फारूक को उपाध्यक्ष, सादिक अली को महासचिव व हबीबुल्ला खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान अपने संबोधन में मौलाना मुमताज कासमी ने कहा कि यह भारत देश कानून के आधार पर चलता है और हम सभी का दायित्व है कि हम कानून का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता ही इस देश की पहचान है और हम सब मिलजुलकर इस देश की तरक्की के लिए काम करें। उन्होंने प्रदेश के समस्त मुस्लिम समुदाय से अपील की कि हममें से कोई भी किसी भी अवैध गतिविधियों में सम्मिलित ना हों जिससे आपसी भाईचारे पर कोई बुरा प्रभाव पड़े। इस अवसर पर ऑर्गेनाइजेशन के सलाहकार मौलाना नूर ने भी मुस्लिम समुदाय को अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलवाने पर बल दिया। ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने भी इस दौरान अपने संबोधन में बच्चों की आधुनिक शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ जो कौम खुद को नहीं बदलती वह मुश्किल में पड़ती है। इसलिये अब हम सभी को वक़्त के साथ चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में कुछ शरारती तत्वों द्वारा प्रदेश में वर्षों से बने भाईचारे को तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन देश के कानून ने उनके इरादे सफल नहीं होने दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर जगह आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ता नशे का चलन पूरे समाज के लिए खतरा है और मुस्लिम वर्ग नशे के खात्मे के लिए अपनी सक्रिय भूमिका अदा करे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हारून, महासचिव रफी मोहम्मद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कारी इरशाद, जिलाध्यक्ष सिरमौर वसीम, उपाध्यक्ष सिरमौर ताहिर, कारी मोहम्मद कामिल धर्मशाला, लाल हुसैन अम्बी, प्रधान गुलाम रसूल, सलीम आजम, अशोक दीन, दिलावर खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर