जनता के बीच पहुंचकर संवाद और समस्याएं सुनना ही असली जनसेवा: विधायक केवल सिंह पठानिया

 जनता के बीच पहुंचकर संवाद और समस्याएं सुनना ही असली जनसेवा: विधायक केवल सिंह पठानिया


शाहपुर  : जनक पटियाल 

शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया का जनता से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याएं सुनने का अंदाज इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने मंच तक सीमित रहने के बजाय आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी बातें सुनीं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सीधा संवाद किया।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया। विधायक ने जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी केवल मंच से भाषण देना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है।

कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और विधायक के साथ सीधे संवाद को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। 


समर्थकों के अनुसार, जनता के साथ संवाद, समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना विधायक की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।



“मंच से भाषण देना आसान, जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना ही सच्ची जनसेवा”

कार्यक्रम की तस्वीरों में विधायक केवल सिंह पठानिया को बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच संवाद करते हुए देखा जा सकता है। “जनता के बीच, जनता के साथ और जनता की आवाज बनकर” का संदेश देते हुए इस पहल को कांग्रेस परिवार शाहपुर की ओर से जनसेवा और जनसंवाद की तस्वीर के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

जनता से जुड़ाव, संवाद और सेवा—इसी सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश कार्यक्रम में प्रमुखता से सामने आया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर