लंज में भाजपा को बड़ा झटका! विकास के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ आए कई पंचायत प्रतिनिधि
लंज में भाजपा को बड़ा झटका!
विकास के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ आए कई पंचायत प्रतिनिधि
गाहलियां : सुरेश कुमार
लंज। चंगर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लंज क्षेत्र में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कई पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
लंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित पंचायत प्रधानों सहित कई स्थानीय प्रतिनिधियों ने कांग्रेस की नीतियों और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में विश्वास जताते हुए कांग्रेस के साथ चलने का निर्णय लिया। इस दौरान लंज खास के नवनिर्वाचित प्रधान सर्वजीत सिंह, विकास शर्मा, साक्षी देवी, रामचंद शर्मा, अर्पणा देवी, सावित्री देवी, अंजना देवी, नीता देवी, कौशल्या देवी, शंकुतला देवी, किरण कुमारी, कुलदीप कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, सोमा देवी, अरुणा देवी सहित अन्य लोगों** ने कांग्रेस का समर्थन किया।
इस अवसर पर भाजपा के उपमुख्य सचेतक एवं विधायक त्रिलोक सिंह कंड़िया का नाम लेते हुए राजनीतिक चर्चा भी हुई, वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब राजनीति से ज्यादा विकास को प्राथमिकता दे रही है।
विकास कार्यों को मिल रहा जनसमर्थन</ p>
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंज और चंगर क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को लेकर जनता लगातार विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। उनका कहना था कि लोगों का कांग्रेस से जुड़ना केवल राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि विकास की राजनीति के प्रति जनता के भरोसे का संकेत है।
विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में लंज क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने के लिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि लंज में लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन भाजपा के लिए राजनीतिक चुनौती का संकेत है और आने वाले समय में इसका असर क्षेत्र की राजनीति में स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें