आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न
आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर के आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी में आयोजित चतुर्थ यजुर्वेद महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ विधिवत संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर स्वामी वेद प्रकाश जी ने यज्ञ मंत्रों की विस्तारपूर्वक व्याख्या की। वहीं, वेद पाठ विदुषी नीतू आर्या जी ने सुंदर ढंग से वेद पाठ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में दुनेरा गुरुकुल तथा दयानंद बाल वाटिका बाघनी के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। दयानंद बाल वाटिका का आयोजन आर्य समाज नूरपुर के सहयोग से किया जा रहा है।
महायज्ञ के समापन अवसर पर हरियाणा, पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी एवं विद्वान भी पहुंचे। इस दौरान विद्वानों ने वैदिक विचारों को सरल एवं प्रभावी ढंग से उपस्थित लोगों के समक्ष रखा।
यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद ऋषि लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें