जेएनवी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित
जेएनवी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित
कुल्लू : जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था.
प्रताप सिंह ठाकुर, शिक्षक, स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कुल्लू की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, धर्मेंद्र, सुमन व्यास एवं आशीष ने भी भाग लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी लक्ष्मी कश्यप ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर भी जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें