भूगोल विभाग के 45 विद्यार्थियों ने किया साइंस सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण

भूगोल विभाग के 45 विद्यार्थियों ने किया साइंस सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण

(पालमपुर: केवल कृष्ण) शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने साइंस सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद की अनुमति एवं प्रोत्साहन तथा भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. धनबीर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण में विभिन्न सेमेस्टरों के लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक प्रोफेसर नेम राज विद्यार्थियों को साइंस सेंटर लेकर गए तथा भ्रमण के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले भौतिक भूगोल, पृथ्वी विज्ञान और खगोलीय अवधारणाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित करवाना था। साइंस सेंटर में विद्यार्थियों ने सौरमंडल, ग्रहों की उत्पत्ति एवं निर्माण, पृथ्वी एवं अन्य ग्रहों की आंतरिक तथा रासायनिक संरचना, खगोलीय घटनाओं और विभिन्न प्राकृतिक एवं भौतिक प्रक्रियाओं से संबंधित मॉडलों एवं प्रदर्शनों का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित विभिन्न मॉडलों, वैज्ञानिक सिद्धांतों तथा उनके दैनिक जीवन में उपयोग को भी समझा। विभिन्न गतिविधियों और वैज्ञानिक प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को जटिल वैज्ञानिक एवं भौगोलिक अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझने का अवसर मिला।

विभागाध्यक्ष प्रो. धनबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और अवलोकन क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं। सहायक प्रोफेसर नेम राज ने विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडलों को भौतिक भूगोल में पढ़ाई जाने वाली अवधारणाओं से जोड़कर समझाया। विद्यार्थियों ने भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, रोचक और उपयोगी अनुभव बताया। भूगोल विभाग ने इस शैक्षणिक गतिविधि के आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर