कुम्मी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दिलाया नशे के खिलाफ संकल्प

 कुम्मी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दिलाया नशे के खिलाफ संकल्प



अजय सूर्या नेरचौक । ग्राम पंचायत कुम्मी में नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा कि नशा आज समाज, परिवारों और विशेषकर युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के सामने गंभीर चुनौती है। युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, खेल, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने गांववासियों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ मजबूत जनअभियान खड़ा करने के लिए सभी मिलकर संकल्प लें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

“नशे को ना, जिंदगी को हाँ” के संदेश के साथ कार्यक्रम में नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर