हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - स्वरूप डोगरा।

 हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा जिला कांगड़ा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - स्वरूप डोगरा।


हिमाचल प्रदेश  गुरु रविदास महासभा जिला कांगड़ा के प्रधान  के. सी. देवोल एवं जिला कार्यकारिणी तथा पालमपुर जोन के अंतर्गत आने वाली पालमपुर, बैजनाथ, पंचरुखी, भवारना, भेड़ू महादेव एवं लंबागांव खंड इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक आज पंचायत समिति सभागार, पंचरुखी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई उक्त जानकारी पंचरुखी खंड इकाई के महामंत्री स्वरूप डोगरा ने बैठक उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

              बैठक में विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित नवनिर्वाचित प्रधानों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

बैठक में महासभा को और अधिक संगठित, सक्रिय एवं सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महासभा की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

           उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें विशेष कर महासभा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना, महासभा के किसी भी सदस्य के पीड़ित अथवा आवश्यकता में होने पर उसकी सहायता महासभा के माध्यम से संगठित रूप से करना, सभी खंड इकाइयों द्वारा अपने स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित कर महासभा की गतिविधियों एवं एजेंडे को गांव-गांव तक पहुंचाना, बरसात के मौसम में अपने-अपने क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करना तथा आवश्यकतानुसार प्रशासन को इसकी सूचना देकर सहयोग करना।

            डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा एवं संविधान संबंधी प्रचार-प्रसार हेतु महासभा द्वारा आयोजित बुक प्रतियोगिता, दिनांक 30 अगस्त 2026, को सफलतापूर्वक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित इकाइयों से अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

               बैठक में महासभा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में  मलकीत सिंह, पी. सी. अकेला,  चतर सिंह चौहान,  जगत राम ,  विपिन कुमार,   विजय कुमार,  सुरेंद्र कुमार,  ज्ञानचंद,  मिलाप चंद,  वीरेंद्र कुमार, कैप्टन रंजीत सिंह,  ज्योति प्रकाश,  कल्याण चंद,  संजय कुमार,  स्वरूप डोगरा,  रजनी देवी,   प्रेमलता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

             अंत में हिमाचल प्रदेश  गुरु रविदास महासभा जिला कांगड़ा की ओर से बैठक को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर