कनैड में खुला ‘जय श्री श्याम फैमिली ढाबा’, घर जैसे स्वाद के साथ ठहरने व पार्किंग की सुविधा
कनैड में खुला ‘जय श्री श्याम फैमिली ढाबा’, घर जैसे स्वाद के साथ ठहरने व पार्किंग की सुविधा
अजय सूर्या नेरचौक । मंडी–किरतपुर फोरलेन के किनारे कनैड में ‘जय श्री श्याम फैमिली ढाबा’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रेस क्लब नेरचौक के प्रधान हरिश कुमार और सुभाष आहलूवालिया ने रिबन काटकर ढाबे का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और भोजन की सराहना की।
सुभाष आहलूवालिया ने कहा कि ढाबे में परोसा जाने वाला भोजन स्वादिष्ट है और इसमें घर जैसा स्वाद महसूस होता है। उन्होंने कहा कि परिवार और दोस्तों के साथ यहां दोबारा आने का मन करता है। वहीं प्रेस क्लब नेरचौक के प्रधान हरिश कुमार ने भी भोजन की तारीफ करते हुए क्षेत्रवासियों और फोरलेन से गुजरने वाले यात्रियों से यहां के व्यंजनों का स्वाद लेने का आग्रह किया।
गरीब व बेसहारा लोगों को मिलेगा निःशुल्क भोजन
ढाबे के संचालक रूप लाल ने मानवीय पहल की घोषणा करते हुए कहा कि कोई गरीब या बेसहारा व्यक्ति भूखा उनके ढाबे पर आता है तो उसे निःशुल्क भोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढाबा व्यवसाय के साथ जरूरतमंदों की सेवा की भावना से भी संचालित किया जाएगा।
यात्रियों के लिए ठहरने और पार्किंग की सुविधा
रूप लाल ने बताया कि ढाबे में स्वादिष्ट भोजन के साथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए ठहरने तथा वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। फोरलेन के किनारे स्थित होने से मंडी, सुंदरनगर और कुल्लू-मनाली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
‘जय श्री श्याम फैमिली ढाबा’ सुंदरनगर से करीब 7 किलोमीटर मंडी की ओर तथा नेरचौक से करीब 3 किलोमीटर दूर कनैड में स्थित है। ढाबे के शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ फोरलेन से गुजरने वाले यात्रियों को भी घर जैसे स्वाद वाले भोजन का नया विकल्प मिला है।
इस अवसर पर यादविन्द्र कुमार, कमल शर्मा, अनील सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें