दुर्गा नगरी में सीवरेज समस्या बनी मुसीबत, लोग परेशान

 दुर्गा नगरी में सीवरेज समस्या बनी मुसीबत, लोग परेशान

गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा, शुद्ध पेयजल को भी तरसे लोग; सुधीर भादू ने नगर निगम प्रशासन पर साधा निशाना


अबोहर दुर्गा नगरी क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और गलियों में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। क्षेत्र की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता सुधीर भादू ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन दुर्गा नगरी के निवासी सीवरेज और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलियों में जमा दूषित पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की भरमार होने से विभिन्न बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों , बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहीं, क्षेत्र के लोगों के अनुसार उन्हें पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो रहा, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

इधर मोहल्लावासी बिमला देवी, कौशल्या देवी, राधा रानी, कृष्णा, प्रमिल, गुरमीत सिंह, राम भरोसे, राम सेवक, प्रदीप, गुलजारी लाल, मुरार ने बताया कि वार्ड की महिला पार्षद गुड्डी देवी किसी भी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रही।

सुधीर भादू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को केवल अस्थायी तौर पर पानी निकालने के बजाय सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। उन्होंने सीवरेज लाइनों की सफाई, पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर