जयसिंहपुर की धरोहर चौगान को मिटाने की कोशिश न करे कांग्रेस - राजेश राणु।

 जयसिंहपुर की धरोहर चौगान को मिटाने की कोशिश न करे कांग्रेस - राजेश राणु।


             टैक्सी स्टैंड के लिए अलग से और मुफ्त में अच्छा स्थान देने का कष्ट करें मंत्री महोदय, उक्त शब्द भाजपा जिला महामंत्री राजेश रानू ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।

               राणु ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा के स्थानीय मंत्री ने पहले जयसिंहपुर की शान विशाल मैदान (चौगान) की आधी जमीन पर इनडोर स्टेडियम  वनाने की जिद पकड़ी थी, परंतु जब विरोध हुआ तो इस आदेश को वापस लेना पड़ा, पर अब नई साजिश के तहत चौगान के अंदर टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए रशियों के बैरिकेड लगा दिए, और जहां पर टैक्सियां पहले खड़ी होती थी, सुना है कि वहां पर लोगों की दुकानों के सामने दुकान में बनाने की तैयारी में लगे हैं, जबकि यह दोनों ही कार्य अपने आप में गलत हैं। 

                 उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड के लिए उच्च स्थान मिलना बहुत जरूरी है, क्योंकि टैक्सी चालक वह युवा है जिन्होंने सरकार से नौकरी नहीं मांगी, बल्कि अपने पैरों पर खड़ा होकर, व्यवसाय करके सरकार को भारी भरकम टैक्स दे रहे हैं और मैं इसलिए हमेशा ऐसे लोगों के साथ खड़ा हूं बल्कि उनके लिए उचित स्थान और सहूलियत की मांग हमेशा करता रहूंगा। 

                  जिला महामंत्री ने कहा कि जहां पर सरकार या प्रशासन इन टैक्सी वालों के लिए स्थान दे रहा है वहां की मिट्टी बिना पत्थर वाली, नरम मिट्टी है और बरसात में किचड़ होने के कारण वहां गाड़ियां लगाना बहुत मुश्किल है, इसलिए बिना सोचे समझे सिर्फ चौगान पर कैसे अतिक्रमण करना है इसके लिए इस जमीन को टैक्सी वालों को दे दिया और उसके बदले में उनसे 8 हजार रुपए महीना किराया भी वसूला जा रहा है जो कि उनके साथ अन्याय है। 

                राणु ने कहा कि मंत्री यादवेंद्र गोमा मार्केट और टैक्सी स्टैंड का निर्माण जरूर करें, लेकिन उसके लिए पहले उचित स्थान की व्यवस्था भी करें ताकि स्थानीय लोगों को इससे कोई परेशानी न हो, सुनने में आ रहा है कि जयसिंहपुर बस अड्डे के पास बने शौचालय को भी उखाड़ने की तैयारी में है स्थानीय मंत्री तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उस शौचालय और उसके साथ बने रेन सैढ को तोड़कर वहां पर एक बहुमंजिला इमारत बना लें, जिसमें टैक्सी स्टैंड की जगह भी बन जाएगी, और नई दुकाने भी उसमें बन जाएंगी और चौहान की सुंदरता में भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा या फिर ऐसा ही कोई और स्थान देख ले जिससे किसी को कोई परेशानी न हो।

            उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके मंत्री को मैं कहना चाहता हूं कि जयसिंहपुर की शान  और सुंदरता (चौगान) को मिटाने का प्रयास न करें, नहीं तो खुद ही मिट जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर