कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत आज पुलिस टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर और साथ लगते दुकानों का निरीक्षण किया गया
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत आज पुलिस टीम द्वारा महाविद्यालय परिसर और साथ लगते दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन, बिक्री एवं उपयोग को रोकने संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
लंबागाँव थाने से आए पुलिस टीम द्वारा कॉलेज परिसर के अतिरिक्त परिसर के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थान के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त एवं नशा मुक्त बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि तंबाकू मुक्त परिसर अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है।
इस निरीक्षण अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र व अन्य प्राध्यापक वर्ग मौजूद रहे।
प्राचार्य
प्रो. अरुण चंद्र
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें