नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की सदवा पंचायत क्षेत्र की जामा मस्जिद गुजरेहड़ में आज यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) का जश्न बड़े हर्षोल्लास
नूरपुर में सदवा पंचायत क्षेत्र की जामा मस्जिद गुजरेहड़ में स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े हर्षोल्लास
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की सदवा पंचायत क्षेत्र की जामा मस्जिद गुजरेहड़ में आज यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) का जश्न बड़े हर्षोल्लास, जोश और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आगाज़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुआ। ग्राम पंचायत सदवां के प्रधान सुदेश कुमार द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियाँ पेश की गईं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, तकरीरें तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने आज़ादी के महत्व, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे तथा देश की तरक्की में सभी नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस मौके पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, बुजुर्ग, नौजवान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन देश की खुशहाली, अमन-शांति तथा तरक्की के लिए दुआ के साथ हुआ। यह प्रेस नोट जामा मस्जिद कमेटी, गुजरेहड़ द्वारा जारी किया गया है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें