मनेई में देशभक्ति के रंग में रंगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

 मनेई में देशभक्ति के रंग में रंगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

मनेई में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जोश, पूर्व सैनिकों ने तिरंगे को दी सलामी


प्रधान दर्शन कुमार और उप प्रधान कृपाल सिंह सन्धू ने ग्रामीणों से किया आह्वान-नशे को हल्के में नं लें, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

शाहपुर : जनक पाटियाल /

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनेई में 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान दर्शन कुमार, उपप्रधान कृपाल सिंह सन्धू, पंचायत सदस्य, गांव के पूर्व सैनिक (एक्स-सर्विसमैन), बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया गया। इसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों सहित ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर आया।


इस अवसर पर पंचायत प्रधान दर्शन कुमार और उपप्रधान कृपाल सिंह सन्धू ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कृपाल सिंह सन्धू ने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा खेलकूद, सामाजिक सेवा और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें।


उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करते हुए गांव और समाज को ऐसे मोड़ पर पहुंचा देता है, जहां बहुत कुछ खत्म हो जाता है। इसलिए युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


कृपाल सिंह सन्धू ने कहा कि यह अपील केवल युवाओं से ही नहीं, बल्कि समस्त गांववासियों से है कि वे नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशे से संबंधित गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि गांव को नशामुक्त और स्वस्थ वातावरण देने के लिए पंचायत व प्रशासन का सहयोग करें तथा युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ें।

समारोह के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करते हुए एकता, भाईचारे, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर