शिव भक्ति से सराबोर ‘संजड़िया बेला’, नितेश भारद्वाज की खास प्रस्तुति कल विश्राम गृह लपियाणा में रिलीज़
शिव भक्ति से सराबोर ‘संजड़िया बेला’, नितेश भारद्वाज की खास प्रस्तुति कल विश्राम गृह लपियाणा में रिलीज़
शिव भक्ति, पहाड़ी लोक संस्कृति और मधुर धुन का खूबसूरत संगम लेकर आ रहा है ‘संजड़िया बेला’
शाहपुर : जनक पटियाल /
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर इलाके की लपियाणा पंचायत से जुड़े नितेश भारद्वाज भगवान शिव की भक्ति को समर्पित अपना नया भजन ‘संजड़िया बेला’ लेकर आ रहे हैं। रिलीज़ से पहले ही इस भजन को लेकर क्षेत्र के लोगों और संगीत प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
“खुशियो मेरे संजड़िया बेला आए हो, शिव मेरे सामीया” जैसे भावपूर्ण बोलों से सजा यह भजन भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ-साथ पहाड़ी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश करता है। डोल-नगाड़ों की गूंज, घर-घर नृत्य और धार्मिक उल्लास गीत को और भी खास बनाते हैं।
इस भजन के बोल सचिन भारद्वाज ने लिखे हैं, जबकि गीत की धुन अजय नेगी ने तैयार की है। भजन को शानदार रूप देने में कपिल जी मनाली, रोहित शर्मा और राहुल शर्मा सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
‘संजड़िया बेला’ में पहाड़ की मिट्टी की खुशबू, लोक परंपरा और शिव भक्ति को एक साथ पिरोया गया है। गीत के पारंपरिक अंदाज और भावपूर्ण शब्द इसे श्रोताओं के दिलों तक पहुंचाने की पूरी क्षमता रखते हैं।
नितेश भारद्वाज और सचिन भारद्वाज की इस प्रस्तुति को लेकर अब लोगों की नजरें इसके रिलीज़ पर टिकी हैं। शिव भक्ति और पहाड़ी लोक संगीत के इस खूबसूरत संगम के रिलीज़ होते ही इसके श्रोताओं के बीच पसंद किए जाने की उम्मीद है। यह गाना नितिश भारद्वाज शिवा आ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं ।
भोलेनाथ की भक्ति और पहाड़ की संस्कृति से सजा ‘संजड़िया बेला’—एक ऐसा भजन, जो दिल से निकलेगा और दिलों तक पहुंचेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें