निचार खंड रोगी कल्याण समिति की बैठक में राजस्व मंत्री ने की शिरकत

 निचार खंड रोगी कल्याण समिति की बैठक में राजस्व मंत्री ने की शिरकत


 राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां भावानगर फील्ड हॉस्टल के सभागार में निचार खंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।


कैबिनेट मंत्री ने रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा तथा आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ सुधीर नेगी को   स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

कैबिनेट मंत्री ने नागरिक अस्पताल भावानगर में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन एवं कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत विद्युत परियोजनाओं से जांच के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाना तथा नागरिक अस्पताल भावानगर  के मरम्मत व रखरखाव का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को उचित सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

खंड चिकित्सा अधिकारी निचार डॉ यशोदा कुमारी ने बैठक का संचालन किया तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर उप मण्डलाधिकारी निचार सुश्री नेहा नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर नेगी,  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार अनिल नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज नेगी सहित गेैर सरकारी सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर