राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
राजकीय महाविद्यालय सोलन में ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ आयोजित
राजकीय महाविद्यालय सोलन की एन.एस.एस. इकाई द्वारा आज यहां ‘माय भारत स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी ने की।
उन्होंने युवाओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलती है और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
इस अभियान के दौरान एन.एस.एस. के बच्चों ने महाविद्यालय भवन, कक्षाओं, मुख्य परिसर तथा महाविद्यालय के आसपास स्थित जल स्रोतों एवं परिसर की सफाई की।
इस अवसर पर बच्चों ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया।
अभियान में मा य भारत ज़िला सोलन के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कनिष्क शर्मा व एन.एस.एस. इकाई के 70 बच्चों ने भाग लिया।
.0.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें