जयसिंहपुर कांग्रेस के मंत्री  बीपीएल से कटे गरीब लोगों से संवाद करने की हिम्मत दिखाएं - राजेश राणु।

 जयसिंहपुर कांग्रेस के मंत्री  बीपीएल से कटे गरीब लोगों से संवाद करने की हिम्मत दिखाएं - राजेश राणु।


                उक्त शब्द भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणु ने आज मंत्री यादवेंद्र गोमा द्वारा पंचरुखी और आलमपुर में पंचायतों से जबरदस्ती बुलाए गए बीपीएल लाभार्थियों के संवाद कार्यक्रम के ऊपर तंज कसते हुए अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।

                 राणु ने कहा कि यह सरकार विनाश काले विपरीत बुद्धि की दिशा में चल रही है, एक तो प्रदेश में 90% से ज्यादा लोगों को बीपीएल सूची से हटा दिया और बचे हुए 10% लोगों को बुलाकर उनके संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। अगर विधानसभा जयसिंहपुर की ही बात की जाए तो इस सूची बनने से पहले ब्लॉक पंचरुखी की 16 पंचायतों में 2704 बीपीएल के लाभार्थी थे। जिन्हें अब सरकार ने अलग-अलग श्रेणियां में बांटकर 1771 परिवारों को बीपीएल से हटा दिया और सिर्फ 933 परिवार ही इस सूची में सम्मिलित हुए और इसके साथ-साथ जयसिंहपुर विधानसभा के दूसरे ब्लॉक लंबागांव की 51 पंचायत में सिर्फ 2400 परिवारों ही बीपीएल सूची में जगह मिली। 

                 जिला महामंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के मंत्री और विधायक कई-कई गाड़ियों के लाभ लश्कर लेकर और लोगों के टैक्स से दिए गए पैसे का अंधाधुंध दुरुपयोग कर रहे हैं और दूसरी तरफ गरीब आदमी को बीपीएल द्वारा मिलने वाले राशन और छोटे-छोटे लाभों से भी वंचित किया जा रहा है। 

                     उन्होंने कहा कि एक ताजा-ताजा उदाहरण पालमपुर में आए उपमुख्यमंत्री के काफिले में देखने को मिला जो पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन करने आए थे और उनके काफिले में लगभग 40 गाड़ियां आगे पीछे चल रही थी, जबकि एचआरटीसी डिपो भारी भरकम घाटे पर चला हुआ है, कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन समय पर नहीं मिल रही है, और मंत्री महोदय लाभ लश्कर लेकर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 

                    राजेश राणु ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगभग 42000 करोड रुपए का लोन साढे 3 सालों में ले लिया है और चुनावों में दी गई 10 गारंटी में से एक भी पूरी नहीं हुई है, जिसमें से एक गारंटी 1500 रुपए महिलाओं को देने के लिए बीपीएल परिवारों में कटौती की जा रही है ताकि जो कम से कम महिलाएं बचेंगी उनको 1500 रुपए देने की नाकाम कोशिश करने का प्रयास कांग्रेस सरकार करने जा रही है।

          पर मैं कांग्रेस सरकार और जयसिंहपुर के विधायक मंत्री से पूछना चाहता हूं कि इतना बड़ा ताम झाम करके बचे हुए बीपीएल परिवारों से संवाद करने के के बजाय सूची से बाहर हुए परिवारों से संवाद करने की हिम्मत दिखाएं।  क्या किसी की रोटी छीन कर आप उनके वोट प्राप्त कर सकते हैं, मेरा मानना है बिल्कुल नहीं और कांग्रेस सरकार के यही कृत्य 2027 में इनका सूपड़ा साफ करने के लिए काफी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर